मंदिर समिति ने बांटे मास्क और सेनेटाजर 

विकासनगर। कोरोना से बचाव के लिए शासन प्रशासन के साथ समाज सेवी संगठन भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। नगर क्षेत्र से ग्रामीण इलाकों तक संगठनों की ओर से लोगों को मॉस्क और सेनेटाइजर वितरण के साथ संक्रमण से बचाव को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को महासू देवता मंदिर समिति हनोल की ओर से लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर मास्क और सेनेटाजर वितरण किया गया। समिति सचिव मोहन लाल सेमवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने हनोल सहित त्यूणी बाजार में मास्क और सेनेटाइजर वितरण कर लोगों को जागरूक किया। उधर, ग्राम पंचायत रंगेऊ में भी समाज सेवियों की ओर से ग्रामीणों को मास्क और सेनेटाइजर बांटे गये। डॉ. दीवान सिंह रावत ने ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील भी की। इस दौरान गांव में सेनेटाइजेशन भी कराया गया। इस मौके पर रणवीर सिंह, करिश्मा, स्वराज सिंह, अभिनव रावत, निशा रावत, प्यारो देवी आदि मौजूद रहे।